🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

मिशन शक्ति केन्द्रों की कार्यप्रणाली की ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने की समीक्षा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Sep 2026, 02:55 PM 👁 38
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ADG ने जनपद प्रभारियों को दिए प्रभावी पुलिस प्रबंध एवं निर्देशों के अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

कानपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में मिशन शक्ति केन्द्रों के कामकाज को लेकर जमीनी स्तर का फीडबैक लिया गया। बैठक के दौरान मिशन शक्ति केन्द्रों के कार्यान्वयन में आ रही समस्याओं, बेहतर संचालन एवं सुधार के संबंध में सुझावों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ADG ने मिशन शक्ति केन्द्रों को प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही गणेश प्रतिमा विसर्जन और जुमा की नमाज को दृष्टिगत रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा समुचित पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को प्राप्त निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
समीक्षा गोष्ठी में आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी एवं यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App