🔥 TRENDING बहराइच में उप जिलाधिकारियों के कार्यक्... മെഡിക്കൽ ക്യാമ്പ് സംഘടിപ്പിച്ചു Groom from UP Arrives at Bride's Doors... ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨਾਲ ਗਠਜੋੜ ਬਾਰੇ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਪ... હરિયાળું ગુજરાત – સ્વચ્છ અને સમૃદ્ધ પર... UP Transformation Dialogues to Examine...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

मिर्गी रोग जागरूकता कार्यक्रम का सफल समापन: महामाया मेडिकल कॉलेज ने राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान समाप्त किया

✍️ Reporter: सुधीर श्रीवास्तव 🗓 17 Nov 2026, 08:15 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के अवसर पर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर में आयोजित दो दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसमें AIIMS के डॉ. ममता भूषण सिंह ने चिकित्सकों को मिर्गी के निदान और उपचार पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के अवसर पर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर में मेडिसिन, मानसिक रोग और बाल रोग विभाग के संयुक्त में दो दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य मिर्गी रोग के प्रति सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना, आमजन में जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्यकर्मियों को रोग की पहचान एवं बेहतर उपचार के लिए प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली के सहयोग से हुआ और मुख्य अतिथि के रूप में AIIMS की न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. ममता भूषण सिंह ने उपस्थित चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों को मिर्गी रोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने रोग के कारण, लक्षण, पहचान, आधुनिक उपचार पद्धतियों और दवाओं के उचित चयन पर प्रकाश डाला।

द्वितीय दिवस पर आयोजित विशेष कार्यशाला में पी.एम.एस. संवर्ग के चिकित्सकों एवं मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने भाग लिया। डॉ. ममता भूषण सिंह ने मिर्गी रोग से संबंधित प्रचलित भ्रांतियों को दूर करते हुए वैज्ञानिक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्रियंका यादव एवं डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने मिर्गी रोग से संबंधित केस रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिनके माध्यम से रोगियों के वास्तविक चिकित्सकीय अनुभवों एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव, डॉ. बृजेश कुमार सीएमएस, डॉ. मुकेश राणा, डॉ. राजेश गौतम, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. अमित पटेल, डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. अजय सिंह, डॉ. आतिफ, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. सुधांशु चंदेल एवं डॉ. पारुल यादव समेत मेडिकल कॉलेज के समस्त जूनियर एवं सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर आयोजित यह विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान संपन्न हुआ।
📲Get App