🔥 TRENDING Soori’s ‘Mandaadi’ records 29.6% jump... Day 3 Box‑Office Surge for ‘Vvaan’ Sta... Sidharth Malhotra's 'Vvaan' posts thir... Manipur to Host First ISL Match on Wor... ਅੱਜ 28 ਸਤੰਬਰ 2026 ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜ... Varun pull nadesar Varanasi
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मलंगा नाला पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, ग्रामीणों को जल्द मिलेगी आवागमन की सुविधा
Local

मलंगा नाला पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, ग्रामीणों को जल्द मिलेगी आवागमन की सुविधा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Aug 2026, 10:40 AM 👁 50
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पक्का अस्थायी डायवर्जन जल्द तैयार कराने के निर्देश, निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर।

उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम रंगोली में मलंगा नाला पर निर्माणाधीन पुल का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति के साथ ही मौके पर आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए अस्थायी पुल से ग्रामीणों को हो रही परेशानी को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पक्का अस्थायी डायवर्जन शीघ्र तैयार कराने तथा निर्माणाधीन पुल के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने और ग्रामीणों को जल्द से जल्द सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
📲Get App