🔥 TRENDING ભરૂચ: કાસદમાં સરકારી કાંસના ખોદકામમાં... ભરૂચ: કાસદમાં સરકારી કાંસના ખોદકામમાં... उन्नाव: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने ख... गयाजी जिला के मारूफगंज के रहने वाली... सुल्तानगंज पंचायत में घुसखोरी की घटनाए... મહેસાણા LCB દ્વારા વિજાપુરમાં વરલી-મટક...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संत परमानंद हॉस्पिटल में नवनिर्मित IVF सेंटर का किया उद्घाटन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Nov 2026, 12:43 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम, मुख्यमंत्री ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं पूरी टीम को दी बधाई।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविल लाइंस स्थित संत परमानंद हॉस्पिटल में नवनिर्मित IVF सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं से युक्त यह केंद्र अनेक परिवारों के जीवन में नई आशा और खुशियां लाने का माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार और आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती उपलब्धता बेहद स्वागतयोग्य है। IVF सेंटर की स्थापना से संतान सुख की इच्छा रखने वाले अनेक परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और नई उम्मीद मिल सकेगी। उन्होंने इस नई पहल के लिए संत परमानंद हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह केंद्र आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
📲Get App