🔥 TRENDING लालपुर पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता को लेक... हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन... পূর্ব বর্ধমানে ব্ল্যাক বাড লিফ (BLB) র... Bollywood Stars Shine at Global Fashio... BollywoodHungama Releases 337 Photos o...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*मुख्यमंत्री का रामदेवरा दौरा* *मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 24 Sep 2026, 08:52 AM 👁 86
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*मुख्यमंत्री का रामदेवरा दौरा*
*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन*
*पावन समाधि पर की पूजा-अर्चना,*
*प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की*
*मुख्यमंत्री ने बस स्टैण्ड से मंदिर तक की पदयात्रा*
जैसलमेर, 23 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जैसलमेर के रामदेवरा पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा रामदेव मंदिर में पावन समाधि के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में ही डालीबाई की समाधि के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने जम्मा-जागरण स्थल पर बाबा रामदेव की रिक्खियों का श्रवण भी किया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने निःशुल्क भोजनशाला में श्रद्धालुओं को प्रसादी परोसी।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने बस स्टैण्ड से पदयात्रा प्रारंभ की तथा मुख्य बाजार से होते हुए मंदिर तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव की ध्वजा (नेजा) थामे पदयात्रा की। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, विधायक छोटू सिंह भाटी, महंत प्रताप पुरी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी भक्तिभाव से उनके साथ पदयात्रा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री के रामदेवरा पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिनंदन स्वीकार किया। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने रामदेवरा के मुख्य बाजार में जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पी तथा आमजन से बातचीत की।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी, जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, समाजसेवी दलपत हिंगडा, सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बडी संख्या आमजन उपस्थित रहे।
📲Get App