🔥 TRENDING આઇ.ટી.આઇ. અમરેલી ખાતે કાયદો અને ઊર્જા... त्यागराज स्टेडियम में ‘वैश्य कुल सांस्... राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कंप्यू... BTS Makes History at 2026 MTV VMAs, Wi... Vidya Vox Raises Alarm: AI Steals from... Mumbai to Experience Light Rain and Th...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
महावीरी झंडा को लेकर शांति समिति कि बैठक आयोजित
Religion

महावीरी झंडा को लेकर शांति समिति कि बैठक आयोजित

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 09:24 PM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फारबिसगंज थाना में 13सितंबर को निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस को लेकर शांति समिति कि बैठक आयोजित

फारबीसगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

महावीरी झंडा को लेकर आदर्श थाना फारबिसगंज में शांति समिति पुलिस की बैठक, डीजे पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध। आगामी 13 सितम्बर को फारबिसगंज में निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को लेकर आज आदर्श थाना फारबिसगंज में एसडीओ अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अखाड़ों को शांतिपूर्वक सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकाले जाने निर्णय लिया गया। सभी अखाड़ों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने बारी बारी से अपनी समस्याओं को अधिकारियों से समक्ष रखा वहीं यहां मौजूद अधिकारियों ने भी उनके समस्याओं का हर संभव समाधान करने का भरोसा दिया। एस डी ओ अभय कुमार तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि डी जे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा तथा अगर प्रतिबंध के बाबजूद अगर कोई डी जे व्यापारी डी जे देता है तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में डी एस पी पंकज कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, मुख्य पार्षद बीना देवी सहित शहर के कई गणमान्य मौजूद रहे।
📲Get App