🔥 TRENDING ಬ್ರೆಟ್ ರಾಂಡೆಲ್ ನ್ಯೂಜಿಲೆಂಡ್ ತಂಡದಲ್ಲಿ ಮೊ... वळसंग येथे श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिरा... ಜೇಕಬ್ ಡಫಿ ನ್ಯೂಜಿಲೆಂಡ್ ಟೆಸ್ಟ್ ತಂಡಕ್ಕೆ ಮ... बोकारो में अपराधियों पर तीसरी आंख की न... સુરતના લસ્કાણા વિસ્તારમાં 30 વર્ષીય અમ... ಆಕಿಬ್ ನಬಿ 104 ವಿಕೆಟ್‌ಗಳೊಂದಿಗೆ ಜಮ್ಮು-ಕಾ...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ गांव कोंडरा जहांगीरपुर में लापता बच्ची ममता का शव नहर के पास बोरे में मिला, इलाके में सनसनी; मौके पर पहुंचे एसपी

✍️ Reporter: Harshit 🗓 12 Nov 2026, 03:01 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कोंडरा जहांगीरपुर में 9 नवंबर से लापता बच्ची ममता का शव गुरुवार सुबह नहर के पास बोरे में बंद मिला। शव मिलते ही गांव में मातम और आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कोंडरा जहांगीरपुर में चार दिन पूर्व लापता हुई मासूम बच्ची ममता का शव गुरुवार सुबह नहर के पास बोरे में बंद मिला है। जिसको लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ क्षेत्राधिकारी और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार ममता 9 नवंबर की शाम करीब पांच बजे अचानक लापता हो गई थी। वह गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी वह गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने सिकंदराराऊ कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीणों को नहर के पास बोरे से तेज दुर्गंध महसूस हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बोरे के अंदर ममता का शव बरामद हुआ।
शव की बरामदगी की खबर फैलते ही गांव में मातम और आक्रोश का माहौल बन गया। ममता की मां वीरेश ने बताया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी बच्ची को कौन और किस मकसद से घर से ले गया और उसकी जान ले ली।
ममता परिवार में सबसे बड़ी थी। उसके पीछे एक छोटी बहन और करीब तीन माह का छोटा भाई है। उसके पिता शीशपाल सिंह की करीब चार माह पहले अकराबाद क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में मौत हो चुकी है। परिवार पर पहले ही दुखों का पहाड़ टूट चुका था, अब बच्ची की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।
📲Get App