🔥 ट्रेंडिंग उत्तरा प्रदेश के न्यायालय ने 28 मतदाता... पूर्व विधायक को स्कूल धोखाधड़ी जांच मे... रामायण के कई रूपों का पता लगाना RTINGS.com ने 2026 के चार सर्वश्रेष्ठ... क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने टीवी सीरीज़ ‘... दिन 7 बॉक्स ऑफिस: 'Scene' ने 'Mookuthi...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने किया जयपुर मंडल का दौरा
स्थानीय

महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने किया जयपुर मंडल का दौरा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 20 अग. 2026, 08:05 AM 👁 113
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ढेहर का बालाजी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

जयपुर। महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने जयपुर मंडल का दौरा कर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने ढेहर का बालाजी स्टेशन पहुंचकर यात्रियों के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। महाप्रबंधक ने स्टेशन पर विकसित की जा रही विभिन्न यात्री सुविधाओं एवं कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्री सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के साथ-साथ कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान रेलवे के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद हे।
📲Get App