🔥 TRENDING Sikkim CM Reviews Progress of Sevoke–R... Investigation Reveals Slain Terrorist... ਪੰਜਾਬ: ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਕਰਕੇ ਭੱਜ ਰਹੇ ਮੁਲ... આજ રોજ ધોળાવીરા ખાતે પંચાયતી રાજ મંત્ર... Mizoram to Deploy GPS Tracking on Rati... NIA to Investigate Overground Worker N...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

महिला सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती, जालौन पुलिस को मिलीं दो स्कूटी; जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Nov 2026, 07:25 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

यातायात पुलिस में भी महिलाओं की होगी तैनाती, प्रमुख चौराहों पर महिला आरक्षियों की मौजूदगी से महिलाओं और बच्चियों में बढ़ेगा सुरक्षा का भरोसा।

जालौन। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी जालौन समीर द्वारा जालौन पुलिस को दो स्कूटी उपलब्ध कराई गई हैं। इन स्कूटियों का वितरण महिला आरक्षियों को किया गया है, जिससे महिला पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और क्षेत्र में उनकी पहुंच को और बेहतर बनाया जा सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने स्कूटियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि स्कूटी मिलने से महिला आरक्षियों की पहुंच दूर-दराज के क्षेत्रों तक आसानी से हो सकेगी। इससे महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यातायात पुलिस में भी महिला आरक्षियों की तैनाती की जा रही है। इसके तहत प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिसकर्मी नजर आएंगी। स्कूटी के माध्यम से महिला आरक्षी एक से अधिक चौराहों पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगी। इस पहल से सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।
📲Get App