🔥 TRENDING मोतिहारी में सरदार पटेल कि जयंती पर गू... Prisoner Crafts 9‑Foot Sardar Patel St... थाना चीचली की पुलिस ने आज आरोपी को जेल... कोरबा के तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट व... हजारीबाग में एसपी अमन कुमार के निर्देश... കോട്ട് മഹല്ലു മുസ്ലിം ജമാഅത്ത കമ്മിറ്റ...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

मुंबई के नालासोपारा में एक लिफ्ट अचानक तेज रफ्तार से नीचे गिर गई

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 31 Oct 2026, 04:16 PM 👁 59
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मुंबई के नालासोपारा में आज शनिवार दोपहर सात मंजिला इमारत में एक लिफ्ट अचानक तेज रफ्तार से नीचे गिर गई। इस घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इमारत में रहने वाले बाकी लोगों ने काफी मशक्कत के साथ लिफ्ट का दरवाजा खोला और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल लेकर गए। घटना की सूचना मिलने पर नालासोपारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

नालासोपारा में यह हादसा पाटनकर पार्क स्थित 'धनंजय एवेन्यू' बिल्डिंग में हुआ। वहां रहने वालों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे 8 लोग लिफ्ट से पांचवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर की ओर जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक तेज रफ्तार से नीचे गिर गई।

लिफ्ट के गिरने की जोरदार आवाज सुनकर, इमारत के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़ा। उन्होंने लिफ्ट में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
📲Get App