🔥 ट्रेंडिंग मतदान खत्म गणना शुरू મુખ્યમંત્રીની ઉપસ્થિતિમાં સલાદરા ગામમા... Match headlines 26 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड... नोखा की फर्स्ट ट्रिगर शूटिंग अकादमी के... रामय्यापेठा गावाजवळ महामार्गावर डंपर आ...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

लोकतंत्र का उत्सव: जोबनेर और किशनगढ़ रेनवाल में 'गांव की सरकार' चुनने उमड़ा जनसैलाब

✍️ रिपोर्टर: Hem Raj Meena 🗓 24 अक्टू. 2026, 05:22 PM 👁 44
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जोबनेर और किशनगढ़ रेनवाल में सरपंच व वार्डपंच चुनाव के लिए करीब 90 प्रतिशत तक भारी मतदान हुआ। मतदान खत्म होने के बाद पंचायत मुख्यालयों पर ही वोटों की काउंटिंग देर रात तक जारी रहेगी, जिसके बाद जीत-हार के अंतिम नतीजे सामने आ जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में नई सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।

लोकतंत्र का उत्सव: जोबनेर और किशनगढ़ रेनवाल में 'गांव की सरकार' चुनने उमड़ा जनसैलाब
जयपुर। राजस्थान पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत पंचायत समिति जोबनेर और किशनगढ़ रेनवाल में सरपंच व वार्डपंच पदों के लिए ऐतिहासिक मतदान हुआ। ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।
इस बार के चुनाव में सबसे खास और खूबसूरत तस्वीर महिला सशक्तिकरण की नजर आई। घूंघट की ओट से निकलकर ग्रामीण महिलाओं और पहली बार वोट दे रही युवा युवतियों ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से वोट डाले गए। जोबनेर की 28 ग्राम पंचायतों में 232 और किशनगढ़ रेनवाल की 26 ग्राम पंचायतों में 184 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला काफी रोचक हो गया है। ग्रामीणों में अपनी नई सरकार चुनने को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा।
📲Get App