🔥 TRENDING एटा में मतदाता सूची गड़बड़ी पर डीएम एम... मंत्री इस्वर कंध्रे ने रोटरी क्रिकेट प... पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नाराय... Udaipur Panchayat Elections: Voting Un... गिद्दी में मंगलेश पाल हत्याकांड का खुल... मानपुर चौराहा एवं सिकराय में खाद-बीज क...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Weather

26 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनने जा रहा है,

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 24 Oct 2026, 06:28 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
26 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनने जा रहा है, जिसके तीव्र होने की अधिक संभावना है। इसके प्रभाव से 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में, फिर 28 अक्टूबर को ओडिशा और तेलंगाना में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

इसके अलावा, 27 और 29 अक्टूबर को ओडिशा में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसकी वजह से यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

इसके साथ ही, अरब सागर और लक्षद्वीप के ऊपर बने एक अन्य कम दबाव के असर से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक समेत समूचे दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में 24 से 30 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में एक साथ बने दो मौसमी तंत्रों के प्रभाव से देश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में अत्यधिक बारिश की संभावना
मौसम विभाक के अनुसार, अरब सागर की प्रणाली के चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24-25 अक्टूबर को तथा केरल व माहे में 25-26 अक्टूबर को कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, चक्रवात के असर से तटीय आंध्र प्रदेश में 27-28 अक्टूबर और तेलंगाना में 28 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका है।

इसके अलावा लक्षद्वीप, कर्नाटक और रायलसीमा में 30 अक्टूबर तक तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा), आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है।

पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत का हाल
ओडिशा में 28 अक्टूबर को अत्यंत भारी वर्षा, जबकि 27 और 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार में 24-27 अक्टूबर तक व्यापक वर्षा का अनुमान है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 28 से 30 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान झारखंड में 50-70 किमी/घंटा की गति से तेज अंधड़ (थंडरस्क्वॉल) चलने की संभावना है। उधर, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 से 30 अक्टूबर के बीच भारी बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।

उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के मौसम का हाल
अगर बात करें भारत के अन्य राज्यों के मौसम की तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 25 अक्टूबर को छिटपुट बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
#cyclonicstormalert
📲Get App