🔥 TRENDING Indore police probe suicide of builder... जन्मदिन पर बच्चों को बांटी गई मिठाइयां... Gujarat Introduces Unified Film Shooti... Bill Gates Warns AI Could Cause Billio... Telangana to Open 41 New Bars, Calls f... PCCF Calls for Neighboring States’ Sup...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*लोकतंत्र के महापर्व में पोकरण निभाए अपनी जिम्मेदारी, हर मतदाता बने मतदान का सहभागी – जिला निर्वाचन अधिकारी

*लोकतंत्र के महापर्व में पोकरण निभाए अपनी जिम्मेदारी, हर मतदाता बने मतदान का सहभागी – जिला निर्वाचन अधिकारी

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 10 Sep 2026, 06:18 PM 👁 104
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*लोकतंत्र के महापर्व में पोकरण निभाए अपनी जिम्मेदारी, हर मतदाता बने मतदान का सहभागी – जिला निर्वाचन अधिकारी*

*11 सितम्बर को पोकरण में मतदान, निर्भीक होकर करें मताधिकार का प्रयोग, लोकतंत्र को दें मजबूती*

जैसलमेर, 10 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत 11 सितम्बर, शुक्रवार को नगर पालिका पोकरण में होने वाले मतदान में सभी पात्र मतदाताओं से उत्साहपूर्वक एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी, हमारी भागीदारी और अपने शहर के भविष्य के प्रति हमारा संकल्प है। पोकरण का प्रत्येक मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वयं मतदान करे और परिवारजनों, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करे।

उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन अथवा भेदभाव के पूर्ण स्वतंत्रता एवं निर्भीकता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें। युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाता विशेष रूप से आगे बढ़कर लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।

आपका एक-एक वोट पोकरण के विकास, दिशा और भविष्य को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए 11 सितम्बर को मतदान केन्द्र तक पहुंचें, अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
📲Get App