🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
लोकतंत्र के महापर्व में जैसलमेर निभाए अपनी जिम्मेदारी, हर मतदाता करे मतदान - जिला निर्वाचन अधिकारी*
*9 सितंबर को जैसलमेर और 11 सितंबर को पोकरण में होगा मतदान*

लोकतंत्र के महापर्व में जैसलमेर निभाए अपनी जिम्मेदारी, हर मतदाता करे मतदान - जिला निर्वाचन अधिकारी* *9 सितंबर को जैसलमेर और 11 सितंबर को पोकरण में होगा मतदान*

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 08 Sep 2026, 09:00 PM 👁 56
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*लोकतंत्र के महापर्व में जैसलमेर निभाए अपनी जिम्मेदारी, हर मतदाता करे मतदान - जिला निर्वाचन अधिकारी*
*9 सितंबर को जैसलमेर और 11 सितंबर को पोकरण में होगा मतदान*
*प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदाता कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग*
जैसलमेर, 8 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने जिले के सभी मतदाताओं से नगर निकाय आम चुनाव-2026 में बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन अथवा भेदभाव के अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी से सुनिश्चित होती है, इसलिए मतदान दिवस पर प्रत्येक मतदाता अपने मतदान केन्द्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाए।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 9 सितंबर को जैसलमेर नगर परिषद के 44 वार्ड सदस्यों एवं 11 सितंबर को पोकरण नगर पालिका के 25 वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित है। दोनों निकायों के चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को जिला मुख्यालय पर की जाएगी।
*हर मतदाता की सुविधा का रखा जा रहा ध्यान*
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, रैंप, व्हीलचेयर सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने मतदाताओं से निर्धारित समय पर मतदान केन्द्र पहुंचने तथा मतदाता पहचान पत्र अथवा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य वैध पहचान दस्तावेज साथ लाने की अपील की।
*युवा और पहली बार मतदान करने वालों से विशेष आह्वान*
जिला कलक्टर ने युवा, महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक तथा पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से विशेष रूप से उत्साह के साथ मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति हमारा कर्तव्य और जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें और ‘मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी’ के संकल्प को साकार करें।
*--000--*
📲Get App