Local
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारियों का जायजालेने पहुंचे पश्चिम चंपारण जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक बेतिया
लोक आस्था के महापर्व छठ को घाटों का जिला प्रशासन द्वारा कि जा रही तैयारियों का जायजालेने पहुंचे पश्चिम चंपारण जिला पदाधिकारीटी तरनजीत सिंह और बेतिया की वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम इस दौरान दोनों ने कई घाटों का निरीक्षण किया
बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
बेतिया लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में आज जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री तरनजोत सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री कुमार गौतम ने दुर्गाबाग, सागर पोखरा, संत घाट तथा उतरवारी पोखरा स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चेंजिंग रूम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण कर ली जाएं। घाटों की समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित पहुंच पथ एवं मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए। जल की गहराई वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा खतरनाक स्थलों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी प्रमुख छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, भीड़ नियंत्रण एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था की जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने छठ घाट आयोजन समितियों के सदस्यों से भी बातचीत की। उन्होंने समिति के सदस्यों से स्थानीय स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं सहयोग प्राप्त किया। उन्होंने आयोजन समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बाइट तरनजोत सिंह , जिला पदाधिकारी बेतिया