Lifestyle
लोगों को पहचानना जीवन की सबसे कठिन कला : दीपक तिवारी
Watch on:
▶️ YouTube
दीपक तिवारी ने कहा—व्यक्ति की पहचान उसके शब्दों से नहीं, कर्मों और परिस्थितियों में व्यवहार से होती है।
लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने लोगों के स्वभाव और वास्तविक व्यक्तित्व को लेकर संदेश देते हुए कहा कि जिंदगी में सबसे कठिन कार्य लोगों को पहचानना है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जैसा दिखाई देता है, जरूरी नहीं कि वह वास्तव में वैसा ही हो। दीपक तिवारी के संदेश के अनुसार, “समय और परिस्थितियां ही व्यक्ति के वास्तविक चरित्र को उजागर करती हैं।” इसलिए किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसके शब्दों से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से परिस्थितियों को समझते हुए व्यक्ति के व्यवहार और कार्यों के आधार पर उसके वास्तविक चरित्र को परखने का संदेश दिया।