🔥 TRENDING J&K Police Detain Ten Suspects in Shop... ರಾಯಚೂರಿನ ಸಾಹಿತ್ಯ, ಜಾನಪದ ಕ್ಷೇತ್ರದ ಇಬ್ಬರ... ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵਰਦੀ 'ਚ ਕੱਪੜੇ ਦੀ ਇੱਜਤ '... सीओ मीरगंज ने हरदासपुर पुलिस चौकी के स... Kanpur Man Arrested in Delhi Bomb Thre... Bihar Transport Minister Issues Show‑C...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

खाद कि कालाबाजारी कि खबर चलाने पर पत्रकार का अपहरण

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 30 Oct 2026, 08:31 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खाद कि कालाबाजारी कि खबर चलाने वाले पत्रकार का अपहरण 10 लाख फिरौती कि मांग घटना कि जानकारी मिलते हैं पुलिस ने 6घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया

कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खाद की कालाबाजारी पर खबर चलाने की मिली सजा, पत्रकार का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, 6 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

कटिहार में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ खबर चलाना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। आरोप है कि खबर से नाराज लोगों ने पत्रकार गुलाम मुर्तजा का अपहरण कर लिया और उनकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने लगे। इतना ही नहीं फिरौती नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भी दी गई। हालांकि, कटिहार पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर अपहरण कांड का खुलासा करते हुए पत्रकार को सकुशल बरामद कर लिया। मामला 29 अक्टूबर का है। पत्रकार गुलाम मुर्तजा अपने साथी मो. कलीम के साथ प्राणपुर जा रहे थे। इसी दौरान मो. आशिक ने खाद की कालाबाजारी से जुड़ी खबर प्रकाशित करने को लेकर उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने काले रंग की किया कार से पीछा करते हुए लाभा जीरो माइल के आगे हथियार का भय दिखाकर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया। मारपीट करते हुए मनिहारी के रास्ते अमदाबाद ले गए। वहां रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ विशाल आनंद के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर महज छह घंटे में पत्रकार को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मो. आशिक, मो. साविर आलम और मनीष कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। अपहरण में इस्तेमाल की गई काले रंग की किया कार और एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत पत्रकार को सकुशल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट गुलाम मूर्तजा पत्रकार
बाइट विशाल आनंद SDPO सदर कटिहार
📲Get App