🔥 TRENDING પાટણની દીકરી પ્રજાપતિ મુસ્કાન બની નેશન... जालौर पर्यवेक्षक ओमप्रकाश जैन ने मतदान... Shraddha Kapoor embodies Maharashtra’s... SP Claims Amit Shah’s Lucknow Visit Si... Allahabad HC Seeks Uttar Pradesh Reply... BJP Targets 313 Seats in Uttar Pradesh...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बलिया: वाराणसी ले जाते मां की स्कॉर्पियो में हादसा, एक साथ मां-बेटे की मौत, पिता ने बारिश में दी मुखाग्नि

✍️ Reporter: ANAND KUMAR PANDEY 🗓 30 Oct 2026, 09:05 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बलिया के नरहीं गांव निवासी अनमोल उपाध्याय अपनी मां को इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। गाजीपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

बलिया जिले के नरहीं थाना क्षेत्र के नरहीं गांव के लिए बुधवार की रात काल बनकर आई। गांव निवासी अनमोल उपाध्याय (उर्फ बिट्टू) अपनी मां क्षमा उपाध्याय को इलाज के लिए स्कॉर्पियो में वाराणसी ले जा रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा हो गया, जिसमें मां और बेटे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें अनमोल के मामा रत्नेश मिश्रा (40), रिश्तेदार मनोज चौबे (42) और गाड़ी चालक रमेश वर्मा (32) शामिल थे। चालक रमेश वर्मा ही स्कॉर्पियो चला रहे थे, जिसे रत्नेश मिश्रा ने एक सप्ताह पहले ही खरीदा था। गुरुवार को इलाज के दौरान एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया, जिससे हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई।

मृतक अनमोल परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी शादी जनवरी में होनी थी। जब दोनों के शव गांव में पहुंचे, तो वहां कोहराम मच गया। पिता जयराम उपाध्याय ने अत्यंत दुखद माहौल में बारिश के बीच पत्नी और बेटे को एक साथ मुखाग्नि दी।
📲Get App