🔥 TRENDING CM Bhajanlal Sharma to lay foundation... Jagadish, Sudheesh and Irshad Ali Join... Hombale Films to Release Animated Biop... मेदिनीनगर (पलामू) में निशा भगत के न्या... शाहाबाद में भैया दूज पर महिला सुरक्षा... காரைக்குடி அருகே குன்றக்குடியில் வேளாண...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खैरथल मंडी में एक दिन में पहुंचे 80 हजार कट्टे,50 रुपए किलो से सीधे 20 रुपए पर आया प्याज, बंपर आवक ने किसानों की बढ़ाई चिंता

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 12 Nov 2026, 08:20 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*खैरथल मंडी में एक दिन में पहुंचे 80 हजार कट्टे*
*50 रुपए किलो से सीधे 20 रुपए पर आया प्याज, बंपर आवक ने किसानों की बढ़ाई चिंता*

खैरथल हीरालाल भूरानी

जिस प्याज ने एक सप्ताह पहले 50 रुपए किलो तक भाव मिलने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी थी, वही अब बंपर आवक के चलते उनकी चिंता बढ़ा रहा है। दीपावली के तीन दिन के अवकाश के बाद खैरथल की अनाज मंडी में संचालित अस्थाई थोक प्याज मंडी में प्याज की भारी आवक हुई। आढ़तियों के अनुसार एक ही दिन में करीब 80 हजार कट्टे मंडी पहुंचे। अधिक आवक के चलते गुणवत्ता और किस्म के अनुसार भाव 20 से 37 रुपए प्रति किलो तक रह गए। कीमतों में गिरावट से किसानों के लिए लागत निकालना भी चुनौती बनता जा रहा है।
*बंपर आवक से भावों पर दबावः*
सुबह से ही प्याज से भरे वाहनों की मंडी में कतार लग गई। परिसर में जगह-जगह कट्टों के ढेर नजर आए। व्यापारियों के बीच दिनभर खरीद-फरोख्त जारी रही। ने किसानों का कहना है कि शुरुआती ल दौर में अच्छे भाव मिलने से उम्मीद जगी थी, लेकिन लगातार बढ़ती
आवक ने बाजार में कीमतों पर दबाव बना दिया है। *पिछले साल के नुकसान का सता रहा डरः*
प्याज उत्पादक किसानों के अनुसार पिछले साल कम भाव मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार अच्छी पैदावार के बावजूद कीमतों में गिरावट ने फिर चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने सरकार से सरकारी दर पर खरीद शुरू करने और जिले में प्याज के भंडारण केंद्र स्थापित करने की मांग की है। उनका कहना है कि भंडारण सुविधा मिलने से कम भाव होने पर फसल बेचने की मजबूरी नहीं रहेगी।
*बोली प्रक्रिया की निगरानी की मांगः*
मंडी में उपज बेचने पहुंचे किसान रहमत खान ने आरोप लगाया कि बोली के दौरान कृषि उपज मंडी का कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। अलग-अलग फड़ों पर अलग तरीके से बोली लगने से पारदर्शिता प्रभावित होती है और किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता। उन्होंने नियमित कर्मचारी तैनाती और नीलामी प्रक्रिया की निगरानी की मांग की है।
बंपर आवक से मंडी में कारोबार बढ़ा है, लेकिन किसानों के सामने उचित मूल्य मिलने का सवाल खड़ा हो गया है। अब उनकी निगाहें बाजार में भावों के रुख और सरकार की ओर से राहत के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी है।
*फोटो कैप्शन -खैरथल मंडी में प्याज के कट्टों के लगे ढेर।*
📲Get App