खेलो राजस्थान गेम्स 2026
Watch on:
▶️ YouTube
खेलो राजस्थान गेम्स 2026
नमस्कार! राजस्थान के खेल प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। प्रदेश में होने जा रहे खेलों के महाकुंभ 'खेलो राजस्थान गेम्स 2026' को लेकर राज्य सरकार और क्रीड़ा परिषद ने दो बड़े बदलाव किए हैं। अब न सिर्फ रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है, बल्कि इसमें 4 नए खेल भी जोड़ दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस पूरी रिपोर्ट में क्या है नया शेड्यूल और कैसे ले सकते हैं हिस्सा।
राजस्थान की ग्रामीण और शहरी खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए आयोजित होने वाले 'खेलो राजस्थान गेम्स 2026' की तारीखों में संशोधन किया गया है।
रजिस्ट्रेशन की नई तारीख: पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर अब 30 नवंबर 2026 कर दिया गया है। इच्छुक खिलाड़ी आधिकारिक पोर्टल खेलो राजस्थान पर अपने जन-आधार कार्ड के जरिए निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।
• 15 दिसंबर से होगा आगाज: तारीख बढ़ने के कारण अब 1 दिसंबर की जगह 15 दिसंबर 2026 से खेल प्रतियोगिताओं का पहला चरण शुरू होगा।
1. पहला चरण (15 दिसंबर 2026 से): इसमें वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी, तीरंदाजी और शूटिंग बॉल के मुकाबले होंगे।
2. दूसरा चरण (अप्रैल से मई 2027): इसमें कबड्डी, फुटबॉल, जूडो, शूटिंग (निशानेबाजी), मलखंभ और टेनिस बॉल क्रिकेट शामिल रहेंगे।
3. तीसरा चरण (अगस्त से सितंबर 2027): अंतिम चरण में खो-खो, कुश्ती, बास्केटबॉल, पारंपरिक खेल सतोलिया और हॉकी की प्रतियोगिताएं होंगी।