कटनी में किसना ज्वेलर्स में 15 करोड़ की चोरी, CCTV फुटेज आया सामने, कैमरे में कैद हुआ चोर, माधव नगर थाना अंतर्गत बुधवार_ गुरुवार की रात हुई बड़ी वारदात 15 करोड़ की चोरी की आशंका
यहाँ देखें:
📘 Facebook
NEED 24 NEWS
कटनी में किसना ज्वेलर्स में 15 करोड़ की चोरी, CCTV फुटेज आया सामने, कैमरे में कैद हुआ चोर
कटनी। शहर के बरगवां क्षेत्र स्थित किसना ज्वेलर्स में हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक अज्ञात चोर ज्वेलरी शोरूम के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देता दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, चोर ने शोरूम की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया और कीमती सोने-चांदी के आभूषण समेटकर फरार हो गया। करीब 15 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।
सुबह जब शोरूम का स्टाफ पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है।