🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली के रामलीला मैदान में ममता बनर्ज... जमुई के साकल गांव में आधी रात छत में छ... रीवा बस स्टैंड पर बनारस से आए बस में म... राजस्थान में जीएसटी धोखाधड़ी सिंडिकेट... Zee ಕನ್ನಡ Zee ಕನ್ನಡ
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

कटिहार की नाश्ते कि दुकान पर सिलेंडर ब्लास्ट पांच लोग झुलसे

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 01 नव. 2026, 03:38 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार जिला मनिहारी थाना क्षेत्र में नाश्ते कि दुकान पर हुई सिलेंडर ब्लास्ट चार मासूम समेत पांच लोग झुलसे

कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच झुलसे, दो की हालत गंभीर



कटिहार के मनिहारी में नाश्ते की दुकान पर अचानक ऐसा धमाका हुआ कि वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चार मासूम बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। इनमें एक बच्चे और एक 35 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी की है। एक फास्ट फूड दुकान पर लोग नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एलपीजी सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद दुकान पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अनंत परिहार, आयुष कुमार, प्रियांशु, राम और आर्यन कुमार झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश पराशर ने बताया कि बलुआघट्टी से पांच झुलसे हुए मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इनमें चार बच्चे और एक 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल थे। आयुष कुमार और अनंत परिहार की स्थिति ज्यादा गंभीर थी। सभी का तत्काल इलाज शुरू किया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। फिलहाल सिलिंडर में ब्लास्ट होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन हादसे के कारणो की जांच कर रहा है।

बाइटराकेश परासर डॉक्टर
📲Get App