🔥 TRENDING राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के करौली ज... हिंडौन के कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्ष... नवादा में चौकीदारों की बैठक, सरकार के... आगिरी देवी मंदिर की 5 किमी सड़क जर्जर... कल्पवृक्ष आश्रम मार्ग पर जलभराव, श्रद्... नादौती के शिविर में विद्यार्थियों को क...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

कोटा में डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता की मौत, परिवार में पसरा मातम… 15 दिन पहले हुई थी सिजेरियन डिलीवरी

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 28 Oct 2026, 08:54 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोटा में डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता की मौत, परिवार में पसरा मातम… 15 दिन पहले हुई थी सिजेरियन डिलीवरी

कोटा में डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता की मौत, परिवार में पसरा मातम… 15 दिन पहले हुई थी सिजेरियन डिलीवरी

कोटा, राजस्थान: न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान बारां जिले की प्रसूता रेणू/रेशु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला ने करीब 15-16 दिन पहले देहरी के स्थानीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के जरिए मृत बच्चे को जन्म दिया था।

🏥 डिलीवरी के बाद बिगड़ती चली गई तबीयत

प्रसव के बाद महिला को यूरिन संबंधी परेशानी होने लगी और उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। गंभीर स्थिति में उसे कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एसएसबी ब्लॉक में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात करीब दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया और इलाज जारी रहा।

💔 इलाज के बावजूद नहीं बच सकी जान

बताया गया कि सोमवार रात उपचार के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और रात करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों की ओर से फिलहाल किसी तरह की शिकायत किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

🙏 मां और नवजात की मौत से जुड़ी ऐसी घटनाएं पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दे
📲Get App