🔥 TRENDING सहवाजपुर पंचायत के वार्ड‑13 में माँ लक... BJP to Hold Parallel Marches Across Hi... Armed Attack on Ludhiana Gurdwara Spar... Stray Dog Disrupts Hockey Match in Jal... Bhopal's ISBT to Get Fire Hydrants, Bu... छपरा: सारण शिक्षक MLC चुनाव में BJP के...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आगिरी देवी मंदिर की 5 किमी सड़क जर्जर हुई

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 28 Oct 2026, 09:42 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हिंडौन सिटी | करौली रोड पर जुंगीपुरा सैन बोर्ड से गांव आगिरी के पहाड़ पर स्थित देवी मंदिर तक जाने वाली सड़क खराब पड़ी है। सड़क करीब 5 किलोमीटर लंबी है। श्रद्धालुओं को आने-जान े में दिक्कत हो रही है। राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक आगिरी के पहाड़ पर स्थित देवी मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। मन्नत मांगने भी आते हैं। नवरात्र सहित धार्मिक अवसरों पर भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे समय में खराब सड़क से परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जुंगीपुरा सैन बोर्ड से आगिरी के पहाड़ पर स्थित देवी मंदिर तक की सड़क का निर्माण कराया जाए। सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ने के लिए संबंधित विभाग और प्रशासन कार्रवाई करे। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी जल्द समाधान की मांग की है।
📲Get App