अपराध
किशनगंज DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU की रेड किशनगंज-कटिहार में छापेमारी; 7 साल में 11 जगह जमीनें खरीदीं; आय से 80% अधिक संपत्ति का मामला

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने मंगलवार सुबह किशनगंज में डीपीओ रूबी कुमारी के ठिकानों पर रेड की है। किशनगंज और कटिहाल जिले में 4 जगह पर छापेमारी की जा रही है।
रूबी कुमारी सर्व शिक्षा अभियान में शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) के पद पर कार्यरत हैं।
आर्थिक अपराध इकाई आय से 80% अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई कर रही है। रूबी कुमारी की संपत्ति को लेकर मिली सूचना के बाद जांच एजेंसी ने तलाशी शुरू की।
अबतक की जांच में 2018 से 2025 यानी 7 सालों में कटिहार में 11 जगह जमीन खरीदने की जानकारी सामने आई है।
पैसों के लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच जारी
टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खाते, निवेश और दूसरे वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
फिलहाल छापेमारी जारी है। जांच पूरी होने के बाद दस्तावेजों, संपत्ति के ब्योरे और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आ सकती है।
आर्थिक अपराध इकाई ने अब तक छापेमारी और जब्ती का विस्तृत ब्योरा जारी नहीं किया है।