🔥 ट्रेंडिंग Mirchi masala ki quality फतेहपुर के गाज़ीपुर में युवती ने पड़ोस... চন্দননগরের জগদ্ধাত্রী পুজো উদ্ধোধন করত... लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के श... दक्षिणी कलेर पंचायत के पैक्स गोदाम में... ઇડર નગરપાલિકાએ ભગવાન બિરસા મુંડાની 151...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
किसान मांगीलाल ने खेत में छिपाए 5 लाख, बरसात में दीमक ने कर दिए बर्बाद
स्थानीय

किसान मांगीलाल ने खेत में छिपाए 5 लाख, बरसात में दीमक ने कर दिए बर्बाद

✍️ रिपोर्टर: Vijay Kumar 🗓 09 अग. 2026, 07:44 PM 👁 86
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसान मांगीलाल ने अपनी जमीन बेचकर 5 लाख रुपए खेत में छिपाए थे, लेकिन बरसात के दौरान दीमक ने नोटों को बर्बाद कर दिया।

किसान मांगीलाल ने अपनी जमीन बेचकर 5 लाख रुपए प्राप्त किए और इन पैसों को चोरी या परिवार के खर्च से बचाने के लिए खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया। उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को भी नहीं बताया।

कुछ समय बाद जब उन्हें एक कमरा बनाने के लिए पैसों की आवश्यकता हुई, तो उन्होंने उन पैसों को निकालने का सोचा। लेकिन तब तक वह भूल चुके थे कि पैसे कहां गड़े हैं। काफी दिनों तक उन्होंने खेत में जगह-जगह पैसे खोजे, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

फिर बरसात में खेत की बुवाई का काम शुरू हुआ। उसी दौरान अचानक पैसों की थैली बाहर आ गई। जब किसान ने थैली खोली, तो उनके होश उड़ गए। थैली में रखे 500-500 के नोट दीमक द्वारा खा लिए गए थे और अब केवल नोटों के कुछ टुकड़े ही बचे थे।
📲Get App