🔥 TRENDING बजरंग दल कलवा ने नशा मुक्ति अभियान सफल... கை, கால் நன்றாக இருக்கிறது ஏதேனும் ஆனா... Abhishek Sharma Credits Vaibhav Soorya... Udaya TV Announces Telecast Schedule f... Ajith vs Prabhas: 'Daredevil' and 'Spi... Actor Vishal Undergoes Physiotherapy A...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कोसी-सीमांचल की रेल समस्याओं के समाधान के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात! 🚆

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 28 Oct 2026, 11:09 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आज केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर कोसी-सीमांचल की रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान पटना-पूर्णिया के बीच सीध

कोसी-सीमांचल की रेल समस्याओं के समाधान के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात! 🚆
आज केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाकात कर कोसी-सीमांचल की रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान पटना-पूर्णिया के बीच सीधी नई रेल लाइन, पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर वाशिंग पिट एवं कोचिंग डिपो, सहरसा से सियालदह तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने तथा पूर्णिया कोर्ट और पूर्णिया जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने की मांग रखी।
साथ ही जलालगढ़-किशनगंज रेल परियोजना में तेजी लाने, कुर्सेला-चौसा-उदाकिशुनगंज-मधेपुरा-पिपरा-वीरपुर रेल कॉरिडोर विकसित करने, जानकीनगर स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस या कोसी एक्सप्रेस में से किसी एक का ठहराव देने तथा मुरलीगंज स्टेशन पर पटना-पूर्णिया वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
बनमनखी, काढ़ागोला रोड और मधेपुरा स्टेशनों पर हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच तथा लंबित रेल परियोजनाओं की प्रगति और समय-सीमा स्पष्ट करने की मांग भी उठाई।
कोसी-सीमांचल के लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलना उनका अधिकार है। इन मांगों के पूरा होने से विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र की रेल समस्याओं का समाधान हो और विकास की रफ्तार तेज हो।
सेवा • विकास • न्याय
जनता का विश्वास, सेवा का निरंतर अभियान।
📲Get App