Health
बजरंग दल कलवा ने नशा मुक्ति अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया
Watch on:
📘 Facebook
कलवा रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान में युवाओं को नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित किया गया।
कलवा रेलवे स्टेशन पर 25 सितंबर को शाम 08 बजे बजरंग दल द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने और युवाओं को नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने के मुख्य उद्देश्य रखे गये थे।
अभियान के दौरान उपस्थित युवा वर्ग को नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही उन्हें सकारात्मक संस्कार, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
बजरंग दल ने सभी उपस्थित लोगों से नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु व्यक्तिगत संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशे से मुक्त युवा ही सशक्त भारत का आधार हैं और समाज को स्वस्थ एवं संस्कारवान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस कार्यक्रम में जन‑जन तक जागरूकता पहुँचाने के लिए विभिन्न प्रचार सामग्री वितरित की गयी और भविष्य में ऐसे ही अभियानों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया।