🔥 ट्रेंडिंग आवासीय छात्रावास की छात्रा दीवार फांदक... चिराग पासवान का जन्मदिन धूमधाम से मनाय... मिज़ोरम ने 2047 तक भारत के जीडीपी का 1... मिज़ोराम ने 2047 तक भारत के जीडीपी का... मिज़ोरम में फटाकों के नियमन में चर्च,... বিলোনিয়া শহরে ধারাবাহিক রোড দুর্ঘটনা,...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

किसी के हाथ में छड़ी तो किसी को मिली ट्राईसाइकिल तो खिले चेहरे

✍️ रिपोर्टर: Jasvant Vishwakarma 🗓 03 नव. 2026, 09:32 PM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनता ही मेरा परिवार, उनकी सेवा करना प्राथमिकता - अजय सिंह रिंकू लोहारी

फतेहपुर संवाददाता।
भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत भिटौरा ब्लॉक के ओझापुर गांव में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जमरावा जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी की पहल पर आयोजित शिविर में 350 वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।
शिविर में लाभार्थियों को छड़ी, ट्राईसाइकिल, कान की मशीन, कमर बेल्ट तथा हाथ-पैर और घुटनों के लिए सहायक बेल्ट सहित विभिन्न उपयोगी उपकरण प्रदान किए गए। उपकरण पाकर बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इन उपकरणों से उन्हें दैनिक जीवन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर जमरावा जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का उन्हें लगातार सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। जनता ही उनका परिवार है और जनता की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। उनका प्रयास है कि दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वह हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।
रिंकू लोहारी जिला पंचायत सदस्य नहीं हमारा बेटा है- 70 वर्षीय गुड़िया
ओझापुर गांव की बुजुर्ग महिला गुड़िया ने भावुक होते हुए कहा कि रिंकू लोहारी उनके बेटे के समान हैं और लगातार बुजुर्गों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा रिंकू लोहारी के साथ बना रहेगा।
कार्यक्रम में जयसिंह, नीरज अग्निहोत्री, ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश यादव, कृष्णकांत द्विवेदी, ओमप्रकाश पाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में ओझापुर, गोपलापुर, मौजमाबाद, लखपुरा, महादेवपुर, नया पुरवा, मतुआ का पुरवा, चंदनापुर और चंदीपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर लाभ लिया।
📲Get App