🔥 TRENDING कांग्रेस के उपप्रधान वरदाराम चौधरी ने... गंगापुर सिटी में ABVP की राजकीय महाविद... Minister Shravan Kumar Inaugurates Gra... पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा जी ने प्रध... एंटी थेफ्ट प्रभारी की सक्रियता से लाखो... करौली में तीन बड़ वाले हनुमान मंदिर पर...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

करौली में तीन बड़ वाले हनुमान मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 28 Nov 2026, 07:07 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करौली के तीन बड़ वाले हनुमान मंदिर में शनिवार को अन्नकूट महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसादी और छप्पन भोग अर्पित किया गया।

करौली के तीन बड़ वाले हनुमान मंदिर में शनिवार को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामायण पाठ आयोजित किया गया और हनुमान जी महाराज की विधि‑विधान के अनुसार पूजा‑अर्चना महेश पंडित दहमोली वाले द्वारा कराई गई।

मंदिर परिसर में भजन‑कीर्तन के साथ भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजन‑कीर्तन के साथ धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

अन्नकूट और छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओं को पत्तल पर प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी में बाजारा, चावल, कड़ी, रामभाजी का प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजन समिति के सदस्य राजू दुकानदार ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे के संदेश के साथ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान राजू भगत, राजेंद्र नलवाले, विनोद, गोपाल लोधा, जीतू माली, विनोद मास्टर, संजय बाबूजी, धनसिंह, शिव सिंह लोधा, पुष्पेंद्र लोधा, देवेंद्र, प्रेम शंकर, वेद प्रकाश, पुष्पेंद्र पार्षद पप्पू लोधा, महेंद्र सैनी सहित स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।
📲Get App