🔥 ट्रेंडिंग एनएचएआई ने बिहार के नदी के सिल्ट से रा... बिहार ने नदियों के सिल्ट से राजमार्ग प... पराली जलाने से पंजाब के तीन शहरों में... राजगीर महोत्सव 2026, 26-28 नवंबर को ना... बिहार के मधुबन में चाय दुकान के झगड़े... इंदौर के सराफा चाट चौपाटी का 6 नवंबर स...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

करौली में पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत डीसी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 04 नव. 2026, 07:56 AM 👁 9
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने करौली जिले के विभिन्न पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान कार्मिकों को निर्देश दिए।

करौली। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अक्षय गोदारा एवं पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कटकड, पटौदा, श्रीमहावीरजी, सनेट, मोठियापुरा, खरेटा, कोटरी, पालनपुर एवं खेड़ा जमालपुर सहित कई स्थानों पर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर प्रचलित प्रक्रिया, मतदाताओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने के कड़े निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सभी मतदान कार्मिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देनी चाहिए और प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखी जानी चाहिए।

इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदान के दौरान उच्चतम सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पर विशेष जोर दिया।
📲Get App