🔥 TRENDING Congress factions clash over leadershi... Odisha on Alert as Cyclone Murasu Appr... Railways Cancels Nine Trains and Sets... Thousands Evacuated Across India Ahead... Gujarat Woman Fatally Stabs Father wit... Gujarat government upholds Somnath non...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

करौली में पंचायती राज आम चुनाव‑2026 के तृतीय चरण के मतदान दलों का प्रशिक्षण निरीक्षण

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 02 Nov 2026, 07:22 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चुनाव पर्यवेक्षक प्रहलाद सहाय नागा ने करौली के राजकीय महाविद्यालय में मतदान दलों के पूर्व प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान के निर्देश दिए।

पंचायती राज आम चुनाव‑2026 के तृतीय चरण के अंतर्गत चुनाव पर्यवेक्षक प्रहलाद सहाय नागा ने सोमवार को करौली के राजकीय महाविद्यालय में मतदान दलों की रवानगी से पूर्व आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

पर्यवेक्षक ने मतदान कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा‑निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर आवश्यक व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

पर्यवेक्षक ने मतदान कार्मिकों को मतदाताओं के साथ शालीन व्यवहार करने, निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) जगदीश प्रसाद गौड़, रिटर्निंग अधिकारी, एडीपीआर धर्मेन्द्र कुमार मीणा तथा अन्य निर्वाचन कार्मिक और मतदान दलों के सदस्य उपस्थित रहे।
📲Get App