🔥 TRENDING Karnataka to Offer Discounted Fares on... Delhi Man Arrested in Karnataka Sting... Steffan Jones appointed bowling consul... India's Sitaram Raul Wins Wildlife Pho... Hacker group claims breach of 86.3 lak... 1 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਆਉਣਗੇ ਕੇਂਦਰੀ ਗ੍ਰਹ...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

करौली के त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में स्थापित 40 बैंचों का उद्घाटन

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 24 Oct 2026, 08:52 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राधा मदन मोहन निःशुल्क भोजन शाला समिति द्वारा स्टेडियम में खिलाड़ियों और आम लोगों की सुविधा के लिए 40 बैंचें स्थापित की गईं। पूर्व नगर परिषद सभापति राजाराम गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में इनका उद्घाटन किया।

करौली। शहर के त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में राधा मदन मोहन निःशुल्क भोजन शाला समिति द्वारा 40 बैंचों का उद्घाटन एवं भामाशाह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद सभापति राजाराम गुर्जर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रहलाद सिंघल और रमेश चंद गुप्ता शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश जिंदल ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि राजाराम गुर्जर का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया और उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इसके अलावा, समिति के भामाशाहों का दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया गया। राजाराम गुर्जर ने बैंचों का फीता काटकर उद्घाटन किया और अपने भाषण में कहा कि दान और पुण्य एक पवित्र कार्य है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को धन के बजाय संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव सिखाना चाहिए, जिससे वे अपना, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।

समिति ने इस अवसर पर वृद्धाश्रम स्थापना हेतु निःशुल्क दो बीघा जमीन आवंटित करने की मांग भी रखी। स्टेडियम में स्थापित इन 40 बैंचों से खिलाड़ियों, प्रातःकालिक व्यायाम करने वालों, वृद्धजनों और खेल प्रतियोगिताओं, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस समेत विभिन्न आयोजनों में उपस्थित लोगों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस कार्यक्रम में नगेंद्र शर्मा, महेश बाबू गुप्ता (पूर्व प्राचार्य डाइट), विनोद सिंह, अरविंद गुप्ता, नीरज शर्मा, गंगाराम प्रजापत, बहादुर माली, विष्णु लाल गुप्ता, सियाराम मीना (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी), रामभरोसी स्वर्णकार और मुकेश शर्मा (खेल अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा) सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे। इन 40 बैंचों की स्थापना राधा मदन मोहन निःशुल्क भोजन शाला समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश जिंदल, विनोद सिंह, नगेंद्र शर्मा, बीएल मीना, कंवरपाल सैनी, प्रहलाद सिंहल, सुरेंद्र बैंसला, नीरज, बहादुर, डॉ. शिवलहरी, अविनाश, ब्रह्मा, विष्णु गुप्ता, महेश नमकीन, रामवीर सिंह गुर्जर, ओमप्रकाश सर्राफ, राधामोहन, मदन मोहन अन्नत स्वर्णकार, प्रवीण गर्ग, मिष्ठान भंडार मसल पुरिया, रमेश चंद, धर्मेंद्र, राधेश्याम, नरेंद्र, बाबू सर्राफ, विष्णु, बृजलाल, दिनेश, रघुनन्दन, कुंज बिहारी लोधा, पिंटू, महेंद्र सिंह मीना और बीजासन भक्त मंडल के सहयोग से संभव हो सकी।
📲Get App