Local
बहराइच: कोतवाली नानपारा में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कोतवाली नानपारा में जनसमस्याएं सुनीं। भूमि विवादों सहित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बहराइच। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ कोतवाली नानपारा पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद, चकमार्ग की पटाई, जमीन की पैमाइश, आबादी की जमीन पर निर्माण, रास्ते से जुड़े विवादों सहित विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। डीएम ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ताओं की बात सुनें तथा तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुनें और निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को समय से राहत मिल सके और वे निस्तारण से संतुष्ट हों। रास्ते से संबंधित विवादों के मामलों में डीएम ने नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उनका त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, उप जिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, थानाध्यक्ष नानपारा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।