🔥 ट्रेंडिंग वाशिम येथे बौद्ध धम चक्र प्रवर्तन दिना... आमदार ज्ञानेश्वर म्हात्रे यांच्या आक्र... ರಾಯಚೂರು ಜಿಲ್ಲೆಯಲ್ಲಿ ಅಸ್ಪೃಶ್ಯತೆ ಇನ್ನೂ ಜ... भगता गांव में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूक... नवादा में शादीशुदा महिला का शव पेड़ से... ਮੋਹਾਲੀ ''ਚ CBI ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਪੰਜਾਬ ਮ...
28 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

केरेडारी में एसीबी का बड़ा शिकंजा: 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव तालेश्वर राम गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Akash Bharti 🗓 28 अक्टू. 2026, 07:42 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड में एसीबी की ट्रैप टीम ने पीसीसी सड़क निर्माण की शेष राशि के भुगतान के एवज में 9,000 रुपये रिश्वत लेते हुए पंचायत सचिव तालेश्वर राम को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में हजारीबाग एसीबी की ट्रैप टीम ने केरेडारी प्रखंड की कराली पंचायत के पंचायत सचिव तालेश्वर राम को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सचिव द्वारा यह घूस पीसीसी सड़क निर्माण योजना की शेष राशि के भुगतान के एवज में मांगी गई थी।

एसीबी के अनुसार, केमो गांव निवासी 78 वर्षीय दिगेश्वर पाण्डेय ने हजारीबाग एसीबी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत केमो गांव में कालीकरण पीसीसी रोड से देवी मंडप तक पीसीसी पथ निर्माण स्वीकृत हुआ था, जिसकी प्राक्कलित राशि 3 लाख 38 हजार रुपये थी। योजना संख्या 26/2024-25 के तहत लगभग 2 लाख 84 हजार रुपये का भुगतान पहले ही हो चुका था। शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जब शिकायतकर्ता ने संपर्क किया, तो पंचायत सचिव ने कथित तौर पर भुगतान फाइल पास करने के एवज में 9,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने तकनीकी उपकरणों की मदद से गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद हजारीबाग थाने में कांड संख्या 11/2026, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया। 28 अक्टूबर 2026 को स्वतंत्र दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में सुनियोजित जाल बिछाया गया। जैसे ही तालेश्वर राम ने शिकायतकर्ता से 9,000 रुपये ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।

दिनदहाड़े हुई इस कार्रवाई के बाद केरेडारी प्रखंड सहित पूरे हजारीबाग जिले के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य बिचौलियों और अधिकारियों के बीच भारी खलबली देखी जा रही है। एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ की जा रही है।
📲Get App