कैनाल सड़क निर्माण संघर्ष समिति का हुआ गठन सड़क और पुल निर्माण की मांग तेज

तमाड़। नावाडीह हाई स्कूल मैदान में रविवार को कैनाल सड़क निर्माण की मांग को लेकर आमसभा आयोजित की गई। पांच परगना फाइटर्स के केंद्रीय अध्यक्ष ललित कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई सभा में सलगाडीह से बारेंदा, दुलमी से जिलिंग सेरेंग होते हुए लोवाडीह तक सड़क तथा बामलाडीह एवं हराडीह के समीप पुल निर्माण की मांग उठाई गई।
आमसभा में सर्वसम्मति से कैनाल सड़क निर्माण संघर्ष समिति का गठन किया गया। इसमें विष्णु देव महतो को अध्यक्ष, नरेन्द्र महतो को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार महतो को सचिव, रितेश महतो को सह-सचिव तथा रमेश महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं ललित कुमार महतो, अरविंद बांसरियार एवं पूर्ण चंद्र महतो को संरक्षक बनाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सड़क एवं पुल निर्माण से तमाड़, सोनाहातु सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार में सुविधा मिलेगी। समिति ने सरकार एवं जिला प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। साथ ही मांग पूरी होने तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।