🔥 TRENDING କାଲି ହେବ OSSTET; ସୂଚନା ଦେଲେ ବୋର୍ଡ ସଭାପ... ଆସନ୍ତା ୮ ତାରିଖରେ କଂଗ୍ରେସ ପକ୍ଷରୁ ଓଡ଼ିଶା... Parveen and Ankush set for gold showdo... West Ham's Manor Solomon Criticises Ir... IMD Issues Monsoon Advance Alert as Ea... Bengaluru to See Light Rain; Yellow Al...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कमिश्नर ने सुनी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 29 Sep 2026, 04:24 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कमिश्नर ने सुनी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं
---
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की समस्याएं एवं शिकायते सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शहडोल जिले के जयसिंहनगर तहसील के ग्राम नंदना के ग्रामीण श्री अशोक कुमार प्रद्युमन सिंह एवं अन्य ग्रामीणो ने कमिश्नर को आवेदन देकर बताया कि जयसिंहनगर तहसील ग्राम नंदना में प्राथमिक विद्यालय संचालित है विद्यालय भवन लगभग एक एकड़ भूमि निर्मित है जहां शासकीय भूमि प्राथमिक शाला बना हुआ है वहां लगे शासकीय भूमि का उपयोग छात्रो द्वारा खेलकूद के लिए उपयोग किया जाता था साथ ही भूमि का उपयोग सामाजिक कार्याे में किया जाता था। भूमि के पास बसे ग्रामीणो द्वारा अपने घर आने जाने का उपयोग भी किया जाता था किन्तु ग्राम नंदना के कुछ लोगो द्वारा उक्त विद्यालय को कंटीली तार से घेराई कर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण कर लिया है, जिसके कारण उक्त भूमि पास के बसे लोगो का आवागमन अवरूद्व हो गया है। उन्होंने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर को अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया गया था परन्तु अभी तक कार्यवाही नही की गई है। ग्रामीणो ने प्राथमिक विद्यालय भवन के पास भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग कमिश्नर से की। जिस पर कमिश्नर ने एसडीएम जयसिंहनगर को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम के आकाशदीप शुक्ला ने आवेदन देकर बताया कि राजेंद्रग्राम के प्रेमनगर के शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण तथा भूमि प्लाटिंग कर विक्रय संबंधी गंभीर मामला आया है जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कमिश्नर को आवेदन देकर बताया है कि राजेंद्रग्राम के कुछ लोगो द्वारा अंचलपुर लोहारन टोला राजेंद्रग्राम के प्रेमनगर के लगभग 20 डिसमिल पर अतिक्रमण कर पक्का भवन निर्माण किया गया है तथा उक्त भवन में निवास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शेष बची भूमि को प्लाटिंग कर अलग अलग विक्रय किया जा रहा है। श्री आकाशदीप शुक्ला का कहना था कि राजेंद्रग्राम क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किये जा रहे अवैध कब्जे जांच कर शासकीय भूमि अवैध कब्जा हटाया जाए। श्री आकाशदीप शुक्ला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने एसडीएम पुष्पराजगढ को निर्देश दिए है कि शिकायत की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जांए।

जनसुनवाई में कमिश्नर ने अन्य आवेदनो की भी सुनवाई की एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, अतिरिक्त संयुक्त आयुक्त विकास श्रीमती प्रेरणा सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे
📲Get App