कालिमेला में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ।
मलकानगिरी, 19 अक्टूबर। ओडिशा के मलकानगिरी जिले के कालिमेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइमेटला गांव में पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापेमारी कर नकदी सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों के पास से 1,850 रुपये नकद बरामद किए। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 4,050 रुपये बताया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान छह गोटियां, एक पॉलीथिन मैट, दो मोमबत्तियां और नकदी जब्त की गई। इस मामले में कोइमेटला गांव निवासी राकेश माड़ी (28), उरा कबासी (40) तथा नामकोंडा गांव निवासी भीमा माड़कामी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इस संबंध में कालिमेला थाना कांड संख्या 261/2026 के तहत ओडिशा प्रिवेंशन ऑफ गैम्बलिंग एक्ट की धारा 3 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कालिमेला थाना प्रभारी प्रभुदत्त बिश्वाल ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयासों को बल मिलने की उम्मीद है।