🔥 TRENDING କୋଟିଆରେ ଆନ୍ଧ୍ରର ନିର୍ବାଚନୀ ତତ୍ପରତା ଜାରି... नीड 24न्यूज़ डेली अपडेट के लिए नीड 24... ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਭਾਜਪਾ ਵਲੋਂ ਸੂ... કલોલ news ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲੇ... नवादा के मेसकौर में निजी क्लीनिक में ग...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कोंच क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को मिला प्रशस्ति पत्र, लूट की घटना का सफल अनावरण करने पर ADG ने किया सम्मानित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 05:03 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने प्रशस्ति पत्र सौंपकर क्षेत्राधिकारी के कार्यों की सराहना की।

जालौन। जनपद जालौन के कोतवाली कोंच क्षेत्र में लूट की घटना का सफल अनावरण करने और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। यह प्रशस्ति पत्र अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ (आईपीएस) द्वारा प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली कोंच में वादी रघुवीर अहिरवार की तहरीरी सूचना के आधार पर 5 सितंबर 2026 को मु0अ0सं0 188/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के सफल अनावरण के लिए कोतवाली कोंच और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध असलहा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, पीली एवं सफेद धातु के जेवरात, 35 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा बरामद किया गया था। इसके बाद गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस सराहनीय पुलिस कार्रवाई के लिए अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सोमवार, 23 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने उन्हें यह प्रशस्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद के उत्कृष्ट कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह पूरी निष्ठा, लगन एवं तत्परता से कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
📲Get App