🔥 TRENDING Karnataka Approves Prosecution of IAS... मिर्जापुर में परिवार के साथ देश और देश... Poddar Plumbing Invests ₹1,000 Crore i... नवादा के रजौली थाना में दो आरोपी गिरफ्... RSS Seeks Police Clearance for Karnata... Three-Day Niyaz Sharif and Grand Langa...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

Jaunpur

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 24 Oct 2026, 09:13 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*पीयू का परीक्षा कैलेंडर जारी, 14 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं*

*31 अक्टूबर तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म, बीसीए और एलएलबी समेत कई पाठ्यक्रमों का कार्यक्रम अलग से होगा जारी*

*जौनपुर।* वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की परीक्षाओं को लेकर परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने निर्धारित समय-सारिणी के तहत परीक्षाएं संपन्न कराने की दिशा में यह कदम उठाया है। जारी कैलेंडर के अनुसार, मुख्य सैद्धांतिक परीक्षाएं 14 नवंबर 2026 से शुरू होंगी, जबकि परीक्षा फॉर्म भरने और उनके सत्यापन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने होंगे। वहीं, संबद्ध महाविद्यालयों और संबंधित विभागों को भी तय समय में फॉर्म सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि परीक्षा संचालन में किसी तरह की बाधा न आए।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि बीसीए, बीबीए, एलएलबी, बीएड, एमएड, बीपीएड, एलएलएम, बीएससी कृषि, एमएससी कृषि, बीपीईएस और बीएलआईबी पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को समय रहते परीक्षा फॉर्म भरने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा कार्यक्रम और अन्य आवश्यक सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट तथा अपने संबंधित महाविद्यालय से जारी सूचनाओं पर नजर रखें।
विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य शैक्षणिक सत्र को नियमित रखते हुए परीक्षाओं, मूल्यांकन और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करना है।
📲Get App