🔥 ट्रेंडिंग स्वर्गीय जानकी देवी जी का 101 वर्ष में... शिमला पुलिस ने पकड़े दो प्रमुख पंजाब क... अभियुक्त ने पूर्व टेक महिंद्रा एपीएसी... अमृतसर ड्रग केस में तीन व्यक्तियों को... बेंगलुरु में मंदिर के पास बुज़ुर्ग महि... फ़रिडाबाद में पार्किंग विवाद में पड़ोस...
08 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

जैथरा में शहीदों के नाम पर कैंडल मार्च: 14 वर्ष की परंपरा ने फिर जगाई देशभक्ति की रोशनी

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 08 नव. 2026, 10:24 AM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैथरा नगर में 'एक दिया शहीदों के नाम' कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें गौरव सेनानी कल्याण समिति और नगरवासियों ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया।

जैथरा नगर में शनिवार को 'एक दिया शहीदों के नाम' कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों और गौरव सेनानी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस कार्यक्रम की शुरुआत लगभग 14 वर्ष पूर्व स्वर्गीय कैप्टन महावीर प्रसाद शर्मा ने की थी। उनके द्वारा शुरू की गई राष्ट्रसेवा की इस परंपरा को अब उनके नाती संदीप पाण्डेय निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम में गौरव सेनानी कल्याण समिति जैथरा के अध्यक्ष उदयभान सिंह चौहान, अभिलाख सिंह, राजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, सोवरन सिंह, संजीव कुमार मिश्रा, रामौतार सिंह, सतीश चंद्र राजौरिया, डॉ. प्रमोद मिश्रा, उमेश शर्मा, भूदेव दीक्षित, वासु पाण्डेय, अक्की पहलवान, सनी चौहान, विष्णु दीक्षित, अनुराग पाण्डेय एवं सचिन दुबे सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों ने शहीदों के सम्मान में दीप जलाकर देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है और देश की सुरक्षा व सम्मान के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। 14 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम आज भी जैथरा में देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की अलख जगा रहा है।
📲Get App