🔥 TRENDING Zanjeer Flop: Ram Charan Stops Answeri... Arunachal CM Pema Khandu Congratulates... Students in Anini protest lack of mid-... J&K School Staff Notified Over Student... Nearly 5 Lakh Kashmiris Sign Pledge to... J&K Lieutenant Governor Warns Terroris...
30 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

जैतसर में सिंधी समाज की धर्मशाला का निर्माण शुरू,

✍️ Reporter: Jetha nand karyani 🗓 30 Nov 2026, 01:34 AM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जैतसर में सिंधी समाज की धर्मशाला का निर्माण शुरू, भामाशाह अर्जुन दास जियाणी ने 5.21 लाख रुपए देने की घोषणा की

जैतसर (श्रीगंगानगर)। झूलेलाल मंदिर के पास सिंधी समाज की ओर से भव्य धर्मशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। लंबे समय से चल रही तैयारियों के बाद समाज के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धर्मशाला निर्माण को लेकर समाज की बैठक में विस्तार से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर भामाशाह अर्जुन दास जियाणी ने धर्मशाला निर्माण के लिए 5.21 लाख रुपए देने की घोषणा की। समाज के लोगों ने उनकी इस घोषणा का स्वागत किया। समाज के पदाधिकारियों के अनुसार धर्मशाला निर्माण पर करीब 30 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।

धर्मशाला बनने से श्रद्धालुओं और बाहर से आने वाले मेहमानों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। साथ ही सामाजिक, धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी यह भवन उपयोगी साबित होगा। इससे सिंधी समाज के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य लोगों को भी लाभ मिलेगा।

स्रोत: दैनिक भास्कर, श्रीगंगानगर संस्करण, 29 नवंबर 2026।
📲Get App