🔥 TRENDING హైదరాబాద్‌లో నకిలీ వాహన చలాన్ మెసేజ్‌ల... प्रकाशमय मेहंदवास , सरपंच रुकमणी प्रका... बिलोची के पास चौंप पुलिया से ट्रेलर की... Ramayana Box Office: Baahubali 2 Slide... Na Muthukumar's Son Aadhavan Debuts as... Bihar groom collapses on stage 24 hour...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

बड़वाह में सज-धज के निकली 'भोले की बारात', बग्गियों में सवार संतों का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 29 Nov 2026, 09:39 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बड़वाह में सज-धज के निकली 'भोले की बारात', बग्गियों में सवार संतों का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत।
बड़वाह के नर्मदा तट नावघाट खेड़ी स्थित श्री अच्युतानंद संन्यास आश्रम में आयोजित 68वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत, रविवार को विशाल संत सम्मेलन और भव्य नगर शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं शंकरपीठाधीश्वर श्री 1008 स्वामी श्याम चैतन्यपुरी महाराज के पावन सान्निध्य में निकले इस चल समारोह से पूरा बड़वाह नगर शिवमय और धर्ममय हो उठा।
इस महोत्सव एवं नगर यात्रा में देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे प्रमुख संत-महापुरुषों ने शामिल होकर नगरवासियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इनमें हरिद्वार से महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी गिरधर गिरि जी महाराज, ललितपुर से महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी चंदेश्वर गिरि जी महाराज, राजस्थान के सोजत सिटी से महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी चेतन गिरि जी महाराज, जम्मू से महामंडलेश्वर श्री 1008 स्वामी हृदयानंद जी महाराज, वृंदावन से श्री 1008 महंत रामदेव जी महाराज, श्री 1008 स्वामी श्री रामेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज, बड़वाह से महंत श्री हनुमान दास जी महाराज तथा खरगोन से संत श्री भगवान दास जी महाराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रविवार शाम को नावघाट खेड़ी स्थित आश्रम परिसर से पूजन-अर्चन के पश्चात भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सामाजिक समरसता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा की विशेष थीम 'भोले की बारात चली, सज-धज के' रखी गई थी, जो पूरे नगर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आश्रम से रवाना होकर यात्रा बड़वाह बस स्टेशन पहुंची, जहाँ से मुख्य नगर भ्रमण की शुरुआत हुई।
शोभायात्रा में सभी संत-महात्मा सुसज्जित बग्गियों और रथों में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते चल रहे थे। यात्रा के आगे बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भजनों पर झूमते-गाते चल रहे थे। नगर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा मंच लगाकर और पुष्पवर्षा कर संतों की अगवानी की गई। नगर भ्रमण के पश्चात भगवान नागेश्वर मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ।
इससे पूर्व आश्रम परिसर में विशाल संत सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें संतों ने समाज में एकता, समरसता और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि महोत्सव के अंतर्गत चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार को कथावाचक श्री स्वामी आयुषानंद महाराज द्वारा सुनाए गए कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ समापन हुआ था। महोत्सव में बड़वाह सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया।
📲Get App