🔥 TRENDING Sushant Singh Rajput's Sister Claims S... Journalist Faye D’Souza Urges Accuracy... Vikas Kohli Marks 55th ODI Century in... Sophie Cunningham’s Cheeky Cheeta Look... Taapsee Pannu Marries Mathias Boe in I... Bollywood Hungama publishes 337-photo...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनसमस्याएं
Politics

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनसमस्याएं

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Aug 2026, 10:34 AM 👁 61
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विभिन्न जनपदों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध निस्तारण पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से उनकी शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शासन की प्राथमिकता आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य संदेश: जनविश्वास का सम्मान, जनसमस्याओं का समाधान।
📲Get App