Sarkari Yojana
जनपद गुरूर सीईओ ने ग्राम कोचवाही में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
निर्माण कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को दिए निर्देश
जनपद पंचायत गुरुर के सीईओ पन्नालाल ध्रुवे ने ग्राम पंचायत कोचवाही में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन उचित मूल्य दुकान, कला मंच के पास टीन शेड निर्माण, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कोचवाही में बालिका शौचालय निर्माण तथा जिला खनिज न्यास मद से कंकालीन मंदिर से बस्ती तक सीसी रोड निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ पन्नालाल ध्रुवे ने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण में गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य दुकान के निर्माण से ग्रामीणों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। वहीं, कला मंच के पास टीन शेड बनने से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।
विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण को छात्राओं की सुविधा, स्वच्छता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कंकालीन मंदिर से बस्ती तक सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सीईओ ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ के साथ अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एन.के. बागडे, आर.एल. सिरमौर, कार्यक्रम अधिकारी योगेश कुमार देवांगन सहित अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।