🔥 TRENDING खानपुर पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस क... स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर... Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कुठौन्द के स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण
Health

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कुठौन्द के स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Aug 2026, 05:14 PM 👁 46
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जालौन। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुठौन्द एवं पशु चिकित्सालय कुठौन्द का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा आवश्यक संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सालय में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पशुपालकों को समय से बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
📲Get App