🔥 TRENDING भिण्ड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई डे... IND vs NZ 3rd T20I: ਭਾਰਤ ਨੇ ਟਾਸ ਜਿੱਤ ਕ... મહીસાગર પોલીસ દ્વારા શરદપૂર્ણિમાની ભવ્... ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਬੈਨ ਕਰ''ਤੀ ਵੀਜ਼ਾ ਫ੍ਰੀ ਐਂਟਰੀ... उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जयप्र... अदलहाट इब्राहिमपुर में पानी सप्लाई पर...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला सहकारी बैंक बिल्हा शाखा घोटाला: चेक में फेरबदल कर 3.38 लाख रुपये के गबन पर एफआईआर दर्ज, कांग्रेस का उग्र आंदोलन की चेतावनी...*

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 27 Oct 2026, 01:40 PM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बिलासपुर। जिले के बिल्हा अंतर्गत गुमा सेवा सहकारी समिति (पंजीयन क्रमांक 63) में लाखों रुपये के गंभीर वित्तीय घोटाले और चेक में कूटरचना (फर्जीवाड़े) का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में समिति के अध्यक्ष राजकुमार बरगाह की शिकायत पर थाना बिल्हा में नामजद एफआईआर (FIR No. 0512/2026) दर्ज कर ली गई है।

*​घोटाले का पूरा खेल और आंकड़े :*
​ऑडिट और दस्तावेजों के अनुसार, समिति के प्रस्ताव में स्वीकृत राशि से अधिक रुपये चेक में ओवरराइटिंग और हेराफेरी करके निकाले गए। कुल 3,38,000 रुपये का अवैध आहरण कर गबन किया गया है :

* ​पहला चेक (दिनांक 15/09/2025): चेक क्रमांक 021914 – प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृत राशि 51,900 रुपये थी, जिसे कूटरचना कर 89,900 रुपये (या बैंक रिकॉर्ड अनुसार अन्य फेरबदल) कर आहरित किया गया।
* ​दूसरा चेक (दिनांक 14/10/2025): चेक क्रमांक 021019 – स्वीकृत राशि 1,82,080 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 2,82,080 रुपये निकाला गया।
* ​तीसरा चेक (दिनांक 19/07/2025): चेक क्रमांक 016635 – स्वीकृत राशि 80,150 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 2,80,150 रुपये आहरित किया गया।

​इन तीनों चेकों की वास्तविक स्वीकृत राशि कुल 3,14,050 रुपये थी, जबकि हेराफेरी करके कुल 6,52,050 रुपये निकाले गए, जिससे स्पष्ट रूप से 3,38,000 रुपये का गबन हुआ। इसके समर्थन में कोई भी वैध खर्च बिल या प्रमाणक (Voucher) संधारित नहीं पाया गया है।

*​आरोपी नामजद :* ​पुलिस ने प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2), एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। इस घोटाले में निम्नलिखित को आरोपी बनाया गया है :

* ​शरद कुमार कश्यप (तत्कालीन संस्था प्रबंधक, गुमा सेवा सहकारी समिति)
* ​हितेश सलूजा (सुपरवाइजर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, शाखा बिल्हा)
* ​लक्ष्मण कौशिक (शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, शाखा बिल्हा)

*​राजनीतिक सरगर्मी और कांग्रेस की चेतावनी :* ​मामले के सामने आने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण आरोपी अग्रिम जमानत लेकर अभी भी अपने पदों पर बने हुए हैं, जिससे साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की आशंका बनी हुई है।

​ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि :

* ​बैंक शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक और सुपरवाइजर हितेश सलूजा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।
* ​मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच के लिए विशेष टीम गठित हो और गबन की गई पूरी राशि की वसूली की जाए।
* ​यदि जल्द से जल्द दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो किसानों और समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर व्यापक एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
📲Get App