🔥 TRENDING ପିଏମ୍ ଶ୍ରୀ ଜବାହର ନବୋଦୟ ବିଦ୍ୟାଳୟରେ ସମ୍ବ... सरियाहाट के भलुआ मोड़ में रास मेले पर... बिलासपुर के मौलाना आज़ाद शिक्षा महाविद... मोती डूंगरी से निकलेगी साइकिल रैली, शह... खासगी रुग्णालयात दाखल करण्यात आलेल्या... Kharge Jabs at BJP: 'Modi Sitting Quie...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला परिषद खैरथल-तिजारा के उप जिला प्रमुख पद पर भाजपा की अंजू निर्वाचित*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 26 Nov 2026, 07:00 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*जिला परिषद खैरथल-तिजारा के उप जिला प्रमुख पद पर भाजपा की अंजू निर्वाचित*

खैरथल हीरालाल भूरानी

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद खैरथल-तिजारा के उप जिला प्रमुख पद के लिए गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी (जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट) की देखरेख में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमानुसार संपन्न करवाई गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। उप जिला प्रमुख पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला परिषद वार्ड संख्या 5 की सदस्य अंजू तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से जिला परिषद वार्ड संख्या 15 की सदस्य सोनम खान ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतदान करवाया गया।
मतदान प्रक्रिया में कुल 25 निर्वाचित सदस्यों में से 24 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पश्चात हुई मतगणना में दोनों उम्मीदवारों को 12-12 मत प्राप्त हुए। दोनों प्रत्याशियों के बीच मत बराबर होने के कारण नियमानुसार लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई गई। लॉटरी के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अंजू विजयी रहीं। इसके पश्चात अंजू को जिला परिषद खैरथल-तिजारा के उप जिला प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों के अनुसार संपन्न करवाई गई।
📲Get App