🔥 TRENDING Madhya Pradesh High Court Summons Kanh... Police seize 17,390 bottles of illegal... STF Recovers 102 Cartridges and a Pist... Madhya Pradesh High Court Upholds Sent... Armed Goons Attack Tower Company Staff... Indore’s Futi Kothi junction sees vend...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*जिला प्रमुख का निर्वाचन 25 नवंबर को, उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर को होगा*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 24 Nov 2026, 04:46 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*जिला प्रमुख का निर्वाचन 25 नवंबर को, उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर को होगा*
*प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, जिला कलक्ट्रेट सभागार में होगी निर्वाचन प्रक्रिया*

खैरथल हीरालाल भूरानी

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद खैरथल-तिजारा के प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख पद के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी (जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट) द्वारा जारी बैठक नोटिस के अनुसार जिला परिषद खैरथल-तिजारा के प्रमुख पद का निर्वाचन 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को होगा। प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित है।
निर्वाचित सदस्यों की बैठक 25 नवंबर को प्रातः 10 बजे जिला कलक्ट्रेट खैरथल-तिजारा के सभागार में आयोजित होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रातः 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसके पश्चात अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्रिया संपन्न कर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी तथा चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। आवश्यकता होने पर अपराह्न 3 बजे से 5 बजे के मध्य मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर 2026 (बुधवार), उप जिला प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर 2026 (गुरुवार), पंचायत समिति प्रधान का चुनाव 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) तथा उप प्रधान का चुनाव 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा।
रिटर्निंग अधिकारी ने जिला परिषद के समस्त निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर निर्वाचन बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करने की अपील की है। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों एवं निर्देशों के अनुसार संपादित की जाएगी।
📲Get App