🔥 TRENDING মাটিয়া থানায় নিষিদ্ধ শব্দবাজি উদ্ধার... Bihar Board releases Class 10 & 12 202... US Launches Strike on Iran's Qeshm Isl... NCP Leaders Hold Meeting with Amit Sha... BJP Holds ‘Protect Democracy, Remove C... Veteran leader Sharad Pawar admitted t...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने मतदान केंद्रों का किया सघन निरीक्षण

✍️ Reporter: Bhim Singh 🗓 03 Nov 2026, 10:59 AM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भरतपुर / पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने सोमवार को बयाना एवं भुसावर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनाव तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बयाना उपखंड क्षेत्र के गाजीपुर, सालाबाद, बिड़यारी स्थित विशेष योगदान वरिष्ठ नागरिक आदर्श मतदान केंद्र तथा वीरमपुरा, कलसाड़ा, जसपुरा मोरोली एवं भुसावर क्षेत्र के सलेमपुर कला, बल्लभगढ एवं घाटरी आदि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान दिवस के लिए किए जा रहे आवश्यक बंदोबस्त का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के सुगम आवागमन, मतदान दलों के लिए आवश्यक सुविधाओं तथा मतदान प्रक्रिया के सुव्यवस्थित संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को प्रत्येक मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाओं में पाई जाने वाली कमियों को मतदान से पूर्व दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज आम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं त्रुटिरहित संपन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। निर्वाचन कार्य में नियुक्त प्रत्येक अधिकारी एवं कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता से निर्वहन करें। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा वे निर्भीक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कमियों का तत्काल निराकरण करें। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से कानून एवं व्यवस्था संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्य करें। निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखी जाए तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बयाना और भुसावर के चुनाव प्रकोष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए। मतदान केंद्रवार तैयारियों की नियमित समीक्षा कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय में पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों के बीच बेहतर समन्वय रखते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्व के प्रति सजग एवं जिम्मेदार रहे। मतदान प्रारंभ होने से लेकर मतदान समाप्ति तक सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर समन्वय, सतर्कता एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के माध्यम से चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित संपन्न कराया जाए। इस दौरान मतदान दल गठन प्रभारी सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, प्रशिक्षु आईएएस आलोक सिंह, भुसावर आरओ राधेश्याम मीणा, बयाना आरओ अलका श्रीवास्तव, तहसीलदार नितेश गोयल, मेहन्द्र कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
📲Get App